July 25, 2026

वर्दी का दुरुपयोग विभाग की मर्यादा का उल्लंघन …

0

राजेंद्र सोनी
बिलासपुर  जिले के मस्तूरी थाने में तैनात आरक्षक देवानंद कैवर्त ने वर्दी में अपनी नई शादीशुदा पत्नी के साथ ‘हैलो रानी, हाय रानी’ गाने पर रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारी हरकत में आए और तुरंत कार्रवाई की गई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश देते हुए देवानंद को थाने से हटा कर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया। पता चला है कि आरक्षक की अभी-अभी शादी हुई है। उन्होंने पुलिस वर्दी में पत्नी के साथ डांस करते हुए वीडियो अपलोड किया था, जिसे अनुशासनहीनता एवं वर्दी के दुरुपयोग माना गया। यह घटना 6-7 अप्रैल 2026 की है, जिसमे तुरंत प्रभाव से कार्रवाई हुई। एसएसपी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित है और वर्दी का सम्मान जरूरी है। किसी भी कर्मचारी द्वारा वर्दी का दुरुपयोग विभाग की मर्यादा का उल्लंघन है, और ऐसी हरकत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *