July 25, 2026

न्यायधानी में जू बंद, आशंका पर प्रशासन ने अलर्ट मोड …

0

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  न्यायधानी में काली फ्लू (एवियन इनफ्लुएंजा) के खतरे को देखते हुए जू को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने अलर्ट मोड अपनाया है। इस संक्रमण के कारण पक्षियों की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने 22,808 चूजे, बतख और बटेरों को नष्ट किया है।

इसके साथ ही 80 क्विंटल चारा और 25,000 अंडों को भी डिस्पोज किया गया है।

इन्फेक्टेड जोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड शामिल किए गए हैं, जहां संक्रमण की पुष्टि के बाद विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने पोल्ट्री दुकानों को भी बंद करने का आदेश दिया है। इन्फेक्टेड एवं सर्विलांस जोन में सभी पोल्ट्री गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसमें मुर्गी और अंडे जैसी पोल्ट्री वस्तुओं की बिक्री, परिवहन और भंडारण शामिल हैं।

इसके साथ ही, पोल्ट्री उत्पादों की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद रहने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर पोल्ट्री डिलीवरी सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है ताकि संक्रमण का प्रसार न हो सके। प्रशासन की इन कार्रवाइयों का उद्देश्य संक्रमण को नियंत्रित कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *