July 25, 2026

विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह …

0

बिलासपुर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों के प्रति कोई समझौता नहीं करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, बच्चे, छात्र और आम नागरिक हमारे जीवन का भविष्य हैं। इन बच्चों को बेहतर संस्कार देकर उन्हें शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही, यह जरूरी है कि विद्यालय की पढ़ाई में बाधा ना पहुंचे। फरवरी माह में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि तेज आवाज वाले वाहन, डीजे, अश्लील गीत आदि का प्रयोग पूरी तरह से बंद किया जाए । यदि बच्चे अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होकर समाज, परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे तो यही हमारी सफलता है। रजनेश सिंह ने बिलासा गुड्डी में तेज आवाज के साइलेंसर जपती और बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। तत्पश्चात  शहर के सभी पुलिस अधिकारी, यातायात और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर और जिले में विद्यालय, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल के पास नशीली वस्तुएं और अवैध दुकानें न पाई जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा हुआ तो संबंधित थानाध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने पालकगण से भी अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को अवैध गतिविधियों में भाग लेने से रोकें। उन्होंने बताया कि नशीली वस्तुओं का सेवन और तेज गति से वाहन चलाना खतरनाक है, जो न सिर्फ चालक बल्कि दूसरों की जान पर भी खतरा बन सकता है। हेलमेट का प्रयोग सुरक्षा के लिए जरूरी है, और शासन का चालान भी जरूरी है। यह सिर्फ पुलिस का काम नहीं है, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए। सभी राजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी, यातायात और परिवहन विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि अपराधियों को सुरक्षा सुविधा न मिले और उन्हें कड़ी सजा मिले। रजनेश सिंह का यह संदेश युवाओं, बच्चों और शहरवासियों के लिए सुरक्षा और जिम्मेदारी का पाठ है, ताकि शहर को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *