July 25, 2026

बिलासपुर प्रेस क्लब नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को …

0

रायपुर छत्तीसगढ़  बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने और डिप्टी सीएम अरुण साव से समारोह की अध्यक्षता कराने का आग्रह किया। साय ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर कार्यकारिणी को जीत की शुभकामनाएं दीं और 26 जनवरी 2026 को बिलासपुर दौरे का आश्वासन दिया। अपने निज सचिव दीपक अंधारे को कार्यक्रम में दर्ज करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि चुनाव में पैनल ने कड़ी मेहनत की और परिणामस्वरूप एकतरफा जीत मिली। उन्होंने बिलासपुर प्रेस क्लब भवन के नवीनीकरण के लिए 30 लाख 41 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बजट भी मंजूर किया जाएगा। मुलाकात का वातावरण सौहार्दपूर्ण था, जहां विष्णुदेव साय ने पत्रकारिता के लोकतंत्र में भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं। रायपुर के बाद बिलासपुर भी विकास का केंद्र है, और सरकार-मीडिया के बीच बेहतर संवाद से कार्य होंगे।

अजित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का सहयोग प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने और पत्रकारों की सुविधाओं के विस्तार का संकल्प दिलाता है। प्रेस क्लब भवन का नवीनीकरण पत्रकारों के लिए बड़ी उपलब्धि है। सचिव संदीप करिहार ने कहा कि स्वीकृति से बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और कार्यक्षमता बढ़ेगी। आने वाले समय में प्रशिक्षण, संवाद और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व अध्यक्ष और मीडिया सलाहकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *