July 24, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार दुर्गा प्रसाद प्रजापति को किया सम्मानित…

0

राजेंद्र सोनी

मस्तूरी  बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपने कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें युवा पत्रकार दुर्गा प्रसाद प्रजापति को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । यह सम्मान उन्हें बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी होने के साथ ही जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने और समाज सेवा के कार्यों के लिए दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रश्मित कौर चावला, एसडीओपी लालचंद मोहल्ले पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रमुख निरीक्षक बृजलाल साहू, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी ओंकारधर दीवान, लेखक राजेश पांडे, राजा महिलांगे, शिवम पांडे और आकाश केवट भी मौजूद थे।
रजनेश सिंह ने सम्मान पत्र देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक समाज, सरकार और जनता के बीच एक सेतु का कार्य करती है। निस्वार्थ एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित कर पत्रकार समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने बिलासपुर में पुलिस विभाग की जनहित योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों की जानकारी फोटो सहित प्रकाशित कर समाज में जागरूकता और सकारात्मकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया है। इसी वजह से उन्हें यह सम्मान मिला है।
उन्होंने जनता से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट का उपयोग, बच्चों को नशे की वस्तुएं न देने, अंजान व्यक्ति से मोबाइल जानकारी साझा न करने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाना और जनहित के कार्यों में भाग लेना हमारा कर्तव्य है। पुलिस और जनता मिलकर शहर, गांव और कस्बों में सुरक्षा, शांति और समृद्धि स्थापित कर सकते हैं। यदि हम सभी मिलकर सकारात्मक प्रयास करेंगे, तो छत्तीसगढ़ धान का कटोरा सुख, शांति और सुरक्षा का क्षेत्र बनेगा। यह सम्मान दुर्गा  प्रजापति के समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा के प्रयासों का प्रतीक है, जो समाज में प्रेरणा का स्रोत बन रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *