July 25, 2026

मिट्ठू लाल प्रजापति को छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी …

0

बिलासपुर
भाजपा जनकल्याण मंच ने संगठनात्मक विस्तार के तहत समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवा को देखते हुए मिट्ठू लाल प्रजापति को छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह ने लिया है। नियुक्ति पत्र में मिट्ठू लाल प्रजापति के सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित में उनके योगदान की सराहना की गई है। उन्हें संगठन के उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाने और संगठन के पाँच प्रमुख सिद्धांत—राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, पंथ-निरपेक्षता, गांधीवादी समाजवाद व सामाजिक-आर्थिक न्याय का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि मिट्ठू लाल प्रजापति अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर श्री दर्शन आर. शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह नई जिम्मेदारी समाज सेवा और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है, जो संगठन की दिशा को मजबूत करेगी। संगठन का मानना है कि मिट्ठू लाल प्रजापति अपने अनुभव और लगन से संगठन के मूल्यों को मजबूत करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ेंगे। यह नियुक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और संगठन की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *