
डॉ कृष्णपाल देव खटकर
पामगढ़ क्षेत्र में विगत 26 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहे विद्या निकेतन उ. मा.विद्यालय एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा-2026 में 85% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को दुर्गा प्रसाद पाण्डेय मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
नगर टॉपर का सम्मान ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी प्रज्ञा साहू ने कक्षा 12वीं में *94.4% अंक प्राप्त कर पामगढ़ नगर क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हे लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय ने गणित शिक्षिका सुश्री मेहुल पाण्डेय के विशेष मार्गदर्शन की भी सराहना की।
केशव प्रसाद पाण्डेय कन्या शिक्षा योजना हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पाँच मेधावी बालिकाओं को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा हेतु गोद लिया गया। इस पहल से बालिका शिक्षा को नई दिशा और प्रोत्साहन मिला समारोह के मुख्य अतिथि बिलासपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. जे. के.जैन एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर खरे रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मईनका माई शिक्षण समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुधा पाण्डेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के संचालक नरेंद्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मि पाण्डेय तथा समिति सदस्य अनुराग पाण्डेय मंचासीन रहे।
उक्त कार्यक्रम में डॉ. चंद्रशेखर खरे ने छात्रों को संबोधित करते हुए मौसम विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन के इस दौर में मौसम की सटीक जानकारी जीवन रक्षक है। छात्रों को इसे समझना चाहिए।”_
डॉ. जे. के. जैन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा, कैरियर का चुनाव अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करें। दूसरों की देखा-देखी नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य पर फोकस कर शिक्षा ग्रहण करें, सफलता निश्चित है।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अशोक कुमार मिरे, दीपक कुमार प्रधान एवं विभाग प्रमुख अखिल शुक्ला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।