छ.ग. पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील की मासिक बैठक संपन्न…

डॉ कृष्णपाल देव खटकर
पामगढ़ छ.ग. पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील की मासिक बैठक राजकुमार विद्यालय में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव रतन लाल कैवर्त्य एवं प्रांतीय प्रवक्ता नारायण प्रसाद यादव, संगठन के वरिष्ठ सदस्य बनमाली राम साहू, एच.पी. खरे संयोजक, सलाहकार चैतराम देव खटकर और सोनाराम यादव ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से हुई, जिसमें नवागत पेंशनरों अशोक तिवारी और अशोक ठाकुर का फूल-माला से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि रतन लाल कैवर्त्य ने पेंशन व धारा 49 के विलोपन पर विचार व्यक्त किए। बैठक में पेंशनरों ने भी अपने विचार साझा किए। बनमाली राम साहू ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी, जबकि सोनाराम यादव ने कविता के माध्यम से कर्म करते रहने का संदेश दिया। चैतराम देव खटकर ने संगठन की प्रशंसा की और कविता पढ़ी, वहीं भगवान वंजारे ने संघ की गतिविधियों का परिचय कराया। बिहारीलाल भारद्वाज ने योग और आयुर्वेद पर प्रकाश डाला। गोवर्धन प्रसाद साहू ने आई.टी.आर के महत्व को बताया। संयोजक एच.पी. खरे ने पेंशनर भवन निर्माण का उल्लेख किया, और नारायण प्रसाद यादव ने आगामी महासमुंद बैठक का जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव बेदराम यादव ने किया, और कोषाध्यक्ष ठण्डा राम मिरी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्याम जांगड़े, गोवर्धन प्रसाद साहू, घनश्याम, मोतीलाल निर्मलकर, श्रीधन और श्रीड़ी हल्बा उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के उद्देश्य और कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई, जिससे पेंशनरों में उत्साह और एकता का माहौल बना।
