August 4, 2026

अस्पताल में तोड़फोड़, युवकों ने चाकू लहराया …

0

तिफरा के न्यू जनता अस्पताल में इलाज के बाद बिल को लेकर बढ़ा विवाद, कर्मचारियों को धमकी।

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर   तिफरा स्थित न्यू जनता अस्पताल में 200 रुपये के बिल को लेकर विवाद हो गया। इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने अस्पताल के अंदर जमकर उत्पात मचाया।

जानकारी के अनुसार, उपचार के बाद 200 रुपये के बिल के भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवक आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया है कि दोनों युवक चाकू लेकर अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की तथा पथराव भी किया। इस घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *