June 27, 2026

राउत नाच महोत्सव 14 नवंबर को, तैयारी में जुटे यदुवंशी …

0

मस्तूरी  राउत नाच महोत्सव का आयोजन 14 नवंबर को बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महोत्सव को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रावत नाच महोत्सव का आयोजन विद्यालय परिसर में ही किया जाएगा, जो इस कार्यक्रम का पारंपरिक स्थल रहा है।

दिलीप कुमार यादव, महोत्सव के संयोजक ने बताया कि तैयारियों का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इसमें जिले के विभिन्न नर्तक दल भाग लेंगे, साथ ही दूसरे जिले से भी भारी संख्या में नर्तक दल अपने शौर्य का प्रदर्शन करने आएंगे। इस महोत्सव में नर्तकों का प्रदर्शन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है । इसके अलावा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का चयन एवं स्वागत को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में कन्हैया यादव, राहुल यादव, मनोज यादव, कृष्ण यादव, बिजूल यादव, धर्मेंद्र यादव, दिलीप यादव, नवीन यादव, सुनील यादव, शहीद यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *