June 27, 2026

तिलहन योजना के तहत मूंगफली बीज वितरण …

0

मस्तूरी – ब्लाक अंतर्गत  ग्राम पंचायत पाराघाट में गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना के तहत मूंगफली बीज वितरण का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत 12 क्विंटल मूंगफली के बीज चयनित 22 किसानों को वितरित किए गए, जिनमें से प्रत्येक किसान को बीज का उचित मात्रा में वितरण किया गया। यह योजना मुख्य रूप से किसानों की आय बढ़ाने और तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। बीज वितरण के दौरान किसानों को योजना के लाभ और खेती के बेहतर तरीकों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार सोनी, उपसरपंच तिलक यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शैलेन्द्र डहरिया, ग्राम किसान पी सी बर्मन, संतोषदास, उदल यादव, पुरीराम, अक्षय वस्तकार, संदीप यादव सहित अन्य किसानगण मौजूद रहे। सभी ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वे नई तकनीकों का उपयोग कर बेहतर फसल प्राप्त कर सकते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को प्रोत्साहित करना और कृषि क्षेत्र में सुधार लाना है। योजना का सफल क्रियान्वयन किसानों के हित में माना जा रहा है, जो क्षेत्र में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगा। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त किया और भविष्य में इसके अधिक लाभ लेने का संकल्प भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *