June 27, 2026

सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह का पौसरा में भव्य स्वागत …

0

बिलासपुर  बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक बिलासपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में उत्सव का माहौल है। उनकी इस नई नियुक्ति के बाद शनिवार को ग्राम पौसरा स्थित उनके निवास पर क्षत्रिय राजपूत समाज ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। समाज के लोगों ने रजनीश सिंह को साल, श्रीफल और बड़ी गजमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

किसानों और ग्रामीणों का भरोसा जीतना पहली प्राथमिकता: रजनीश सिंह

सम्मान समारोह के दौरान रजनीश सिंह ने समाज के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता और जनहित के काम करना है। सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे सहकारी बैंक को किसानों, ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों के लिए पहले से ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद संस्था बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पद मिलने से उन्हें जनता की सेवा का एक नया मंच मिला है।

समाज के लिए गर्व का विषय

कार्यक्रम में मौजूद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि रजनीश सिंह का इस पद पर बैठना पूरे क्षेत्र और राजपूत समाज के लिए गौरव की बात है। यह उनकी सक्रिय राजनीति और सामाजिक कार्यों का ही परिणाम है। इस दौरान समाज की एकजुटता और उत्साह साफ नजर आया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

सम्मान समारोह में नेवारी, मल्हार, मस्तूरी, बिलासपुर और तखतपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें करणी सेना के प्रदेश सचिव बी पी सिंह, सर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से नैन सिंह परिहार, अमर सिंह और जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मल्हार से रंजीत सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, विजय शंकर राजपूत, जगत नारायण सिंह, डी के सिंह, रवि सिंह, संतोष सिंह परिहार, उदय सिंह, राजकुमार सिंह और राघव सिंह सहित कई समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *