July 25, 2026

झूले के संतुलन बिगड़ने से हादसा…

0

राजेंद्र सोनी
बिलासपुर जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आकाश झूले में अचानक हादसा हो गया, जिसमें दो लड़कियां नीचे गिर गईं। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोपाल एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल लड़कियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल लड़कियों की पहचान चंद्रकांता कश्यप, 15 वर्ष, और भूमिका कश्यप, 21 वर्ष, ग्राम मलदा निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि झूले के संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। घटना से मेले में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोग राहत और सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *