September 11, 2026

रेलवें ट्रैक पर मिली अज्ञात लड़की की हाथ कटी डेड बॉडी दुर्घटना की आशंका …

0

राजेंद्र सोनी
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा किसान में सुबह-सुबह एक अज्ञात लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मृतक लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, सुबह निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ग्रामीणों ने ट्रेन से कटे हुए लड़की का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लगी है।  बताया जाता है कि लड़की की हाथ कटी हुई है और उसके पास से मिली स्लीपर भी टूटी हुई है। लड़की ने ब्लैक कलर का लोअर और गुलाबी टी-शर्ट पहनी हुई थी। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस जांच के दौरान ही स्पष्ट हो सकेगा कि लड़की की मौत कैसे हुई और कब हुई। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लड़की परसदा किसान की नहीं है और न ही वह उनके गाँव की है। ग्रामीणों के अनुसार, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि लड़की के पास से मिले जूते भी टूटे हुए हैं। 
पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़की की मौत दुर्घटना थी या फिर किसी और कारण से हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी तहकीकात के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *