July 26, 2026

भरारी जंगल में दिखा भालू, वन विभाग ने 20 मिनट में किया रेस्क्यू …

0


मस्तूरी क्षेत्र की भरारी ग्राम पंचायत के पास दिखा भालू, ग्रामीणों में दहशत के बीच 20 मिनट में रेस्क्यू।

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरारी में शुक्रवार सुबह जंगल किनारे भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के आसपास भालू घूमने की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा गांव में मुनादी कराई गई और लोगों को जंगल की ओर अकेले नहीं जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा सतर्क रहने की सलाह दी गई। मुनादी कार्य में मोहनलाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग के मोहनलाल रात्रे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 20 मिनट के भीतर भालू का सकुशल रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद भालू को संबंधित विभागीय टीम के सुपुर्द कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *