July 22, 2026

प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में शोक …

0

राजेंद्र सोनी

खैरागढ़  जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव ने शनिवार तड़के अपने निवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे में शोक छा गया है। जानकारी के अनुसार, शीतल यादव खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित दाऊचौरा क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, जबकि शीतल यादव घर के हॉल में थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने शीतल यादव को गमछे के सहारे फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। दुर्ग से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। शीतल यादव को विभाग में एक जिम्मेदार व कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के रूप में जाना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *