June 28, 2026

भू स्थापित उपस्थित ग्रामीणों ने वाशरी का समर्थन …

0

मस्तूरी – ग्राम रलिया में प्रस्तावित अरपा कोल वाशरी परियोजना को लेकर सोमवार को जयरामनगर खैरा स्टेडियम में जन सुनवाई संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। जनसुनवाई में कुल 181 लिखित आवेदन प्राप्त हुए, वहीं 150 से अधिक लोगों ने मौखिक रूप से अपनी राय व्यक्त की।

लोगों ने रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन, प्रदूषण नियंत्रण, क्षेत्रीय विकास और विस्थापितों के पुनर्वास जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान भू स्थापित उपस्थित ग्रामीणों ने वाशरी का समर्थन एवं विरोध भी किया।  वहीं कुछ लोगों ने पर्यावरणीय प्रभाव और प्रदूषण को लेकर शंकाएं भी व्यक्त कीं।प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आपत्तियों और सुझावों को दर्ज किया और आश्वासन दिया कि नियमानुसार सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पूरी जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और जनसुनवाई सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *