June 27, 2026

बालिकाओं द्वारा नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की चैतन्य झांकी …

0

मस्तूरी  डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदावेद में नवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिभावक-शिक्षक सभा पीटीएम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस पर कक्षा एल केजी से द्वितीय कक्षा तक और द्वितीय दिवस पर कक्षा तृतीय से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पी.टी.एम. आयोजित हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को निकट से जाना और गरबा उत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। नन्हीं बालिकाओं द्वारा नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की चैतन्य झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात आयोजित गरबा नृत्य में बच्चों के साथ-साथ दादा-दादी और अभिभावकों ने भी भाग लिया। वहीं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी जसगीत, पचरा गीत और भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया और सभी ने गरबा में सम्मिलित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उपस्थिति पालकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और जीवन में नवदुर्गाओं से प्रेरणा लेकर शक्ति, साहस, ज्ञान, भक्ति, विवेक, करुणा, संयम, सेवा और विजय जैसे गुणों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवरात्रि के महत्व से अवगत कराना, उनमें नवदुर्गा के गुणों का संचार करना, नारी सम्मान के प्रति जागरूक बनाना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा, जिसे अभिभावकों ने अत्यंत सार्थक और अविस्मरणीय बताते हुए विद्यालय परिवार की हृदय से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *