June 27, 2026

स्वछता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एक घंटा एक साथ की थीम पर स्वच्छता…

0

मस्तूरी  स्वछता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एक घंटा एक साथ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा के तहत शनिवार को जनपद पंचायत मुख्यालय स्थानीय ग्राम पंचायत स्थित मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मचंस्थ जिला पंचायत सदस्य द्वय दामोदर कांत,सतकली बावरे जनपद सदस्य द्वय देवेंद्र कृष्णन, ज्वाला बंजारे, पूर्व जनपद सभापति किरण मिश्रा, मस्तूरी सरपंच सुनीता विनोद सारथी,कोसमडीह सरपंच निशा डहरिया, भाजपा नेता संतोष मिश्रा ने स्वच्छता व पर्यावरण को लेकर अपना विचार प्रकट किए।

जनपद पंचायत सीईओ जे आर भगत ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश में शुरुआती दौर में प्रारंभ किए घर और शौचालय से लेकर अब के दौर में संचालित सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता व पर्यावरण को लेकर शासन के द्वारा प्रदेश में वृहद रूप से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के सम्बन्ध में उपस्थित जनों को अवगत कराया और अपने घर परिवार से लेकर सभी स्थलों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में सहभागिता बनाए रखने सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया।

तत्पश्चात जनप्रतिनिधि, ग्रामीण , अधिकारी कर्मचारीयों ने स्वच्छता को लेकर श्रमदान किए और स्वच्छता की शपथ लिए।साथ ही मुक्ति धाम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर स्वच्छग्राही समूह की महिलाओं को स्वास्थ्य जांच कार्ड, श्रम कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छग्राही जय भारत माता महिला समूह मस्तूरी को ई-गार्बेज रिक्शा का प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिडिल स्कूल लावर के शिक्षक डॉक्टर उमेश कुमार शर्मा एवं आभार अतिरिक्त सीईओ मिथिलेश देवांगन ने किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विनोद सारथी, सचिव छोटेलाल निराला,दिनेश श्रीवास, गजानंद राठौर, सत्यजीत बावरे, राकेश डहरिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *