प्रधानमंत्री आवास की राशि खाते में नहीं आने पर पीड़ित ग्रामीण …
सतीश यादव

बिलासपुर जिला के ग्राम पंचायत कोनचरा के आश्रित ग्राम जरगा जनपद पंचायत कोटा ,तहसील बेलगहना का मामला सामने आया है पीड़ित नागरिक संत राम ने बताया कि उनके नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ है जिसका क्रमांक CH1724951है। जिनकी प्रथम किस्त की राशि को किसी अन्य के खाते में जनपद पंचायत कोटा के अधिकारियों की मिली भगत से डाला गया है।
ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कहां गया कि आपके खाते में प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त के राशि ₹40000 डाला जा चुका है , अपना निर्माण कार्य शुरू करो पीड़ित नागरिक संतराम ने बताया उन्होंने अपने झोपड़ी को तोड़कर नींव की खुदाई शुरू कर दी ।जब निर्माण सामग्री खरीदी करने के लिए अपने खाते से पैसा आहरण करने गया तब उसे पता चला कि उनके खाते में प्रथम किस्त की राशि आया ही नहीं है, तब उनके द्वारा ग्राम पंचायत कोनचरा के सचिव रोजगार सहायक को मौखिक रूप से जानकारी दी गई।
जब पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री आवास की राशि खाते में नहीं आने पर पीड़ित ग्रामीण संतराम के द्वारा जनपद पंचायत के आवास शाखा कर्मचारी यशवंत साहू से मुलाकात कर बताया गया कि उनके खाते में आवास की प्रथम किस्त नहीं आया है तब उन्होंने कहा कि आपका नाम से प्रथम किस्त की राशि डाला जा चुका है अब तुम्हारे खाते में नहीं गया तो हम कुछ नहीं कर सकते ऐसा कहकर साफ इनकार कर दिया गया पीड़ित ग्रामीण संतराम के द्वारा सुशासन तिहार स्थान कोनचरा में भी आवेदन किया गया उसके बाद भी आवास की राशि का निराकरण अब तक नहीं हो पाया हैं अतः पीड़ित ग्रामीण संतराम के द्वारा , जनदर्शन के माध्यम से गुहार लगाई गई कि उनकी प्रधानमंत्री आवास की राशि जल्द से जल्द उनके खाते में डलवाने की कृपा करें ताकि पीड़ित ग्रामीण संतराम के द्वारा अपना मकान का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
