July 25, 2026

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संतोष मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष एवं अजीत राठौर को उपाध्यक्ष …

0

मस्तूरी छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक विश्राम गृह में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन के विस्तार एवं सक्रियता को बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ब्लॉक के अध्यक्ष पद रिक्त था, जिसे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष ठाकुर को संघ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद खाली पड़ा था। इस पद पर उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से संतोष मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष एवं अजीत राठौर को उपाध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों के हित में कार्य करने और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि मस्तूरी में श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन 1994 से हुआ है। उन्होंने संगठन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन प्रदेश और ब्लॉक स्तर पर एक मजबूत संस्था के रूप में स्थापित है, जो पत्रकारों में एकता का प्रतीक है। ठाकुर ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि सभी पत्रकार संगठन एवं समाज के हित में मिलकर कार्य करेंगे। बैठक का संचालन वरिष्ठ संरक्षक ओमप्रकाश पांडे एवं, आभार प्रदर्शन महासचिव दुर्गा प्रजापति ने किया।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, नए ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मिश्रा, संरक्षक सुनहर राम चंदेल, बसंत बंसल, शेषनरायण गुप्ता, हरिशंकर पांडेय, सुरेश दूबे, संजय पांडेय, उदय सिंह, अजीत राठौर, कृष्ण पाल देव खटकर, जगन्नाथ नेताम, अरूण सेन, सोहन ध्रुव, रविदास, सोनू टंडन, सुनील सिंह, द्वारिका टंडन, इक्लेश पटेल, शिवकुमार सिंह सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित थे। इस बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाना और समाज में पत्रकारिता के हित में कार्य करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *