June 27, 2026

रावत नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन…

0

राजेंद्र सोनी

मस्तूरी  प्रतिवर्षानुसार रावत नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन 14 नवंबर को शाम 6 बजे से विद्यालय मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक दिलीप लहरिया, जिनके साथ ही अध्यक्षता डॉ. सोमनाथ यादव, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) करेंगे। अतिथियों में कई विशिष्ट गणमान्य शामिल होंगे, जैसे पूर्व पार्षद शिवप्रताप साव, जिला पंचायत सभापति अरुणा सूर्या, सतकली बावरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का समावेश रहेगा । 
रावत नृत्य महोत्सव समिति के संयोजक दिलीप यादव, अध्यक्ष कन्हैया यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी पूरे उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति के सदस्य पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं ताकि इस आयोजन को सफलता के शिखर पर पहुंचाया जा सके। आयोजन में भाग लेने वाली टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई है। समिति ने जिले के सभी यादव बंधुओं और क्षेत्र वासियों से इस महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *