June 27, 2026

एक दिवसीय संत समागम का भव्य आयोजन …

0

अनिल यादव

बिलासपुर में 14 दिसंबर को एक दिवसीय संत समागम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब का प्रथम बिलासपुर आगमन हो रहा है। यह ऐतिहासिक अवसर कबीर पंथियों के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज, सरकंडा परिसर में सुबह 8 बजे गुरु महिमा पाठ से शुरू होगा। इसके बाद प्रातः 9 बजे से भजन-सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें महंत संत श्री राजू दास साहेब सत्संग प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 12 बजे पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब का भव्य आगमन शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इस दौरान वे सभी कबीर पंथियों को आशीर्वचन देंगे और दर्शन व भेट-वंदगी का अवसर मिलेगा। साथ ही, इस शुभ अवसर पर दोपहर 12 बजे से भोजन भंडारा भी आयोजित किया गया है। आयोजकों ने सभी कबीर पंथी, श्रद्धालु और भक्तजनों से सपरिवार इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इस आयोजन में शीतल दास महंत, चेतन दास महंत, ईश्वर दास, महंत शिवदास, राकेश मानिकपुरी, सी.डी. मानिकपुरी, बहोरन दास, पुरनदास दीपक साहेब, सुमन साहेब सहित अनेक सेवाभावी जन सहयोग कर रहे हैं। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। यह समारोह श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत अवसर है, जो सदगुरु कबीर के संदेशों को फैलाने और उनके वंशावली का स्मरण करने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *