July 25, 2026

तेज रफ्तार हाईवा ने 13 गौवंश कुचले, 10 की मौत, चालक फरार …

0

राजेंद्र सोनी
जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाईवा ने 13 बेजुबान गायों को रौंद दिया। मुलमुला थाना क्षेत्र के आरस मेटा मोड़ पर बीती रात यह हादसा हुआ, जब हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गायों पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गायें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को पास के पशु अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क सुरक्षा का कोई उचित प्रबंध नहीं है और प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। हादसे में शामिल वाहन का नंबर CG 22 U 8111 बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस हादसे ने लोगों को गहरी चिंता में डाल दिया है, जो जानवरों के प्रति क्रूरता और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करता है। प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग के साथ ही लोगों ने सड़क पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *