July 9, 2026

विद्यालय के लोक नर्तक दल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर …

0

राजेंद्र सोनीमस्तूरी  संदीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री मस्तूरी के विद्यार्थियों का लोक नर्तक समूह, संगीत और नृत्य शिक्षक ईशा सिंह एवं साहिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उज्जैन में आयोजित महाकालेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव 2026 में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। इस इंटरनेशनल फेस्टीवल एवं कांपीटीशन में नृत्य, गायन, वादन, प्रतिक्रिया और विजुअल आर्ट की प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने अपने नृत्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह में खुशी गुप्ता, कीर्ति वैष्णव, हंसिका मरावी, दिव्यांशी बंजारे, श्रेया रत्नाकर, पारुल पैकरा, मीठी बंदे और सुरभि गुप्ता शामिल हैं। विद्यालय की प्राचार्या देबोज्योति मुखर्जी ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के समग्र विकास में संलग्न है ताकि वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय के प्रभारी संजीव साहू और शिक्षकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त की। यह सफलता विद्यालय के बच्चों के निरंतर प्रयास और प्रतिभा का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *