July 9, 2026

करंट लगने से युवक की मौत, मछली पकड़ने बिछाया था करंट …

0

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  जिले के तखतपुर नगर से लगे छूरी घाट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नदी किनारे अवैध तरीके से करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान मायाराम केवट नामक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

मछली पकड़ने के लिए करंट लगा कर खुद ही नदी में जाल बिछाया था। पानी में पैर रखते ही हादसा हुआ और मौके पर ही युवक की जान चली गई। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के मनियारी नदी में मछली पकड़ने गए ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त 45 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। युवक ने मछली पकड़ने के लिए जाल में बिजली का तार लगाया था, और पानी में पैर रखते ही वह खुद करंट की चपेट में आ गया।

घटना ग्राम सूरीघाट के पास हुई। युवक ने नदी में जाल बिछाया था और उसमें करंट प्रवाहित किया था। ताकि मछलियां आसानी से पकड़ी जा सकें। पानी में उतरते ही युवक को तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *