July 6, 2026

भगवान परशुराम जन्मोत्सव संपन्न, शोभायात्रा 22 को …

0

राजेंद्र सोनी

मल्हार ब्राह्मण परिवार द्वारा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। अटल परिसर स्कूल चौक पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। समाजजन और श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया, जिसके बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

ब्राह्मण परिवार बुधवार, 22 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा दोपहर 3 बजे माता डिडिनेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर देऊर मंदिर के पास रेस्ट हाउस पर समाप्त होगी। इसकी रूपरेखा ब्राह्मण परिवार के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *