July 6, 2026

अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 पाव बरामद …

0

राजेद्र सोनी

मल्हार  पुलिस ने 19 अप्रैल 2026 को अवैध शराब बेचने वाले राजेश्वर केवट (27), पिता राजकुमार केवट, निवासी मल्हार वार्ड नंबर 4 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बीट आरक्षक की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजेश्वर अपने घर से अवैध लाभ के लिए देसी मसाला शराब बेच रहा है। पुख्ता सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से ही पकड़ा। मौके से 35 नग देसी मसाला शराब के पाव और बिक्री के 150 रुपये नकद जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *