
राजेंद्र सोनी
टिकारी सोमवार को टिकारी स्थित दर्री तालाब के पास राम मंदिर के नींव पूजन का शुभ अवसर आया।
पं. सुरेंद्र त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन किया। यजमान दिनेश सोनी ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। इस भूमि पूजन के साथ ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।
ग्रामवासी इस धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं ।
सभी ने भगवान राम की कृपा से जल्द ही मंदिर बनकर तैयार होने की कामना की। इस आयोजन को ग्रामवासियों की सामूहिक भावना का प्रतीक बताया गया है।