July 8, 2026

निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत…

0

राजेंद्र सोनी

जशपुर  जिले में एक निजी विमान के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित आरा पहाड़ से टकरा जाने से पायलट और को-पायलट की मौके पर मौत हो गई। बताया गया है कि विमान पहाड़ की चोटी से टकराया जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। मैदानी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद जोर का धमाका हुआ और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं।

घटना की सूचना मिलने पर जशपुर एसएसपी लाल उमेंद अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। जिले के आला अधिकारी और नारायणपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है, हालांकि दुर्गम इलाका होने के कारण टीम को वहां तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और कहां जा रहा था। साथ ही इस बात की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि विमान में पायलटों के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाने और शवों को बाहर निकालने की है। हादसे की असल वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *