July 6, 2026

हाईटेक बेरियर पर गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार …

0

राजेंद्र सोनी

धमतरी  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरी-देवभोग मार्ग पर ग्राम सांकरा स्थित हाईटेक बेरियर पर वन विभाग की टीम ने गांजा तस्करी करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र नंबर MH 10 DQ 4294 की मारुति सुजुकी एर्टिका कार में सवार दो युवक गांजा लेकर गुजर रहे थे। बेरियर पर तैनात कर्मचारियों को कार सवार युवकों की घबराहट और जल्दबाजी से संदेह हुआ ।

शक के आधार पर जांच करने पर युवकों ने डिक्की खोलने में टालमटोल की, जिसके बाद सख्ती से हुई जांच में डिक्की से गांजा के पैकेट बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र निवासी स्वप्निल मलिक (31 वर्ष) और संदीप विष्णु खोत ( 31 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जब्त गांजा का वजन करीब 130 किलोग्राम है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। सिहावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल गांजा से भरी कार बेरियर परिसर में खड़ी है और वन विभाग द्वारा पंचनामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *