July 6, 2026

घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू …

0

राजेंद्र सोनी

मनेन्द्रगढ़  जनकपुर वन परिक्षेत्र के खिरकी गांव में एक घर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। यह गांव गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटा है। प्रेस रिलीज़ के अनुसार, घर में तेंदुआ बैठा देख घरवालों में दहशत फैल गई और वे जान बचाने भागे। खबर फैलने पर अन्य लोग भी घरों से बाहर निकल आए ।

सूचना मिलने पर वन अमला रेस्क्यू की तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा। क्षेत्र की घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को घर के अंदर से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में अभी भी दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने रेस्क्यू किए गए तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *