July 8, 2026

छत्तीसगढ़ में अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुलेंगी राशन दुकानें …

0


                 गर्मी से बचाने खाद्य विभाग का निर्णय

राजेंद्र सोनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए खाद्य विभाग ने उचित मूल्य की राशन दुकानों के संचालन समय में बदलाव का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य राशनकार्ड धारकों को तेज धूप और लू से बचाते हुए सुविधाजनक समय पर राशन प्राप्त करने में मदद करना है।

खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि दुकानदार और कर्मचारी दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आवश्यकतानुसार अपनी दुकानें बंद रख सकेंगे। यह व्यवस्था दुकानदारों और कर्मचारियों को भी गर्मी से राहत देने के लिए की गई है। प्रदेश में वर्तमान में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, हालांकि भंडारण की समस्याओं के चलते कुछ हितग्राहियों को चावल मिलने में देरी हो रही है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *