July 6, 2026

महादेवघाट में अज्ञात महिला का शव बरामद …

0

राजेंद्र सोनी


रायपुर  राजधानी रायपुर के महादेवघाट स्थित खारुन नदी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर डीडी नगर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने खारुन नदी से महिला के शव को बाहर निकलवाया। महिला के सर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते पुलिस द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा कि यह हत्या है अथवा आत्महत्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *