July 6, 2026

भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब …

0

              नारी शक्तियों ने निभाई सक्रिय भूमिका,

           ब्राह्मण समाज ने एकजुटता का दिया संदेश

मस्तूरी –  ऐतिहासिक धार्मिक नगरी मल्हारगढ़ में ब्राह्मण

समाज मल्हार के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आसपास के क्षेत्रों से आए ब्राह्मण समाज के लोगों और पहली बार नारी शक्तियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्व प्रसिद्ध मां डिडिनेश्वरी देवी मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

दीपक तिवारी और मयंक पाण्डेय ने भगवान परशुराम का विधि-विधान पूर्वक पूजन किया। सुधाराम चौबे, दाऊराम अवस्थी सहित कई वरिष्ठजनों ने तिलक लगाकर आरती उतारी।समाज के शिक्षक सनत पांडे के मार्गदर्शन में
वेदांत तिवारी ने बाल रूप में भगवान परशुराम का स्वरूप धारण किया,

जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। परशुराम सेना के सदस्य पीले झंडे, फरसा और त्रिशूल लिए चल रहे थे। डमरू, शंख ध्वनि और ‘जय श्री राम’ के नारों से नगर गूंज उठा। युवाओं ने कर्मादल, ताशा, धुमाल व डीजे पर नृत्य किया और जगह-जगह आतिशबाजी हुई।
शोभायात्रा नगर प्रवेश द्वार स्थित भीम कीचक मंदिर पहुंची, जहां समाजहित पर चर्चा हुई।

रितु चतुर्वेदी के नेतृत्व में नारी शक्तियों ने विशेष भागीदारी निभाई। रास्ते भर नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कौशल पांडे परिवार ने पुष्प वर्षा की, वहीं धर्मेंद्र सिंह ठाकुर व पार्षद आशुतोष वर्मा ने फल-शरबत पिलाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *