July 6, 2026

बेटी की शादी की खरीदारी कर लौट रहे दंपति की हादसे में मौत …

0

राजेंद्र सोनी

मुंगेली  जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेटी की शादी की खरीदारी कर घर लौट रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी इंद्रेश्वर तिवारी (56 वर्ष) और उनकी पत्नी देवेश्वरी तिवारी (48 वर्ष) अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। दोनों मुंगेली शहर से शादी का सामान और कपड़े खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे। नवोदय विद्यालय दाबो के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रेश्वर तिवारी और देवेश्वरी तिवारी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फास्टरपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब सन्नाटा और शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *