July 6, 2026

भीषण आग का कहर, 10 घर राख, लाखों का नुकसान …

0


                   अग्नि सुरक्षा पर फिर सवाल

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर  मस्तूरी स्थित जोंधरा चौक के पास आरा मिल के पीछे एक बंद मकान में भीषण आग लग गई। देर रात लगी इस आग ने आसपास के नौ अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुल दस मकान जलकर खाक हो गए। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है।

गनीमत रही कि सभी घरों के लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि कच्ची और लकड़ी की छतों के कारण आग तेजी से फैली। इस घटना से रिहायशी इलाकों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *