July 6, 2026

6 लेन रोड: निर्माण में लापरवाही, राहगीर डस्ट से परेशान …

0

दर्रीघाट में पुल निर्माण के पास उड़ रही सफेद डस्ट,  

कम विजिबिलिटी से हादसे का खतरा; अधिकारी मौन

राजेंद्र सोनी

बिलासपुर बिलासपुर – कोरबा के बीच बन रही 6 लेन सड़क का काम दर्रीघाट में तेजी से जारी है। हालांकि, पुल निर्माण स्थल के पास ठेकेदार की लापरवाही से राहगीर रोजाना सफेद डस्ट फांकने को मजबूर हैं। वाहनों की आवाजाही से धूल का गुबारे इतना उठता है कि विजिबिलिटी शून्य हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से हर मिनट बड़ी और छोटी गाड़ियां गुजरती हैं।

सड़क परियोजना से जुड़े ठेकेदार और संबंधित अधिकारी इस समस्या पर आंखें मूंदे हुए हैं।

धूल नियंत्रण के लिए ना तो पानी डाला जा रहा है और ना ही कोई व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इससे आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वे रोज धूल-डस्ट के संपर्क में आ रहे हैं। यह सड़क बिलासपुर से कोरबा की यात्रा को सुगम और दूरी को कम करेगी, लेकिन मौजूदा हालात लोगों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। देखना होगा कि कब इस गंभीर समस्या का समाधान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *