July 6, 2026

राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप में जांजगीर-चांपा का जलवा …

0

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  चतुर्थ राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 23 अप्रैल तक स्वामी विवेकानंद सभा गृह, दुर्ग में किया गया, जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। पामगढ़ ब्लॉक से शामिल हुए 18 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए कुल 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे प्रशिक्षकों प्रियंका कश्यप, प्रख्या जायसवाल एवं पायल जायसवाल का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को 7 से 10 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया और आगे भी उन्हें निखारने का संकल्प लिया।

स्वर्ण पदक विजेता –

वैभव शुक्ला, साहिल साहू, यशवर्धन सिंह, वैदेही शुक्ला, श्रेयांशी कश्यप, शशि मधुकर, पायल जायसवाल, प्रियंका कश्यप एवं प्रिंशी अनंत, रजत पदक विजेता – मयंक आर्या, काव्यांश श्रीवास, प्रख्या जायसवाल, निधि यादव, आंचल राज, कुसुम यादव एवं पूजा धीवर, कांस्य पदक विजेता – लीना साहू एवं सालेहा परवीन
कूडो एसोसिएशन जांजगीर-चांपा के कोच रवि पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कूडो खेल को छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है तथा पदक विजेताओं को शासन द्वारा नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले

चयनित खिलाड़ी आगामी मई माह में पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राजा कौशल, भूपत साहू, मनीष साहू एवं नीलिमा मैडम सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *