
एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव का पामगढ़ में भव्य स्वागत, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जताया सम्मान।
कृष्णपाल देव खटकर
पामगढ़ एआईसीसी सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के प्रथम पामगढ़ आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्सुकता देखी गई। पामगढ़ पहुंचने पर अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस पार्षद आकाश यादव और एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव ने किया।
उनके नेतृत्व में युवा साथियों और कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव का फूल-मालाओं और नारों के साथ भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत के बाद देवेंद्र यादव ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में “स्वागत” के नारों से चौक गूंज उठा।

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने देवेंद्र यादव से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया
और उनके प्रथम आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और गरिमामय माहौल बना रहा।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात देवेंद्र यादव कांग्रेस पार्षद आकाश यादव के निवास पहुंचे,
जहां उन्होंने उनके परिवारजनों से भेंट की। इसके बाद वे ग्राम मेंऊ स्थित एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव के निवास पर भी उनके परिवार के सदस्यों से मिले और कुशलक्षेम जानी। इस दौरान पार्षद आकाश यादव और विजय यादव ने देवेंद्र यादव को भगवान राधा-कृष्ण की सुंदर छायाचित्र भेंट की, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया।
देवेंद्र यादव का यह प्रथम पामगढ़ आगमन क्षेत्र के लिए एक विशेष अवसर रहा, जिससे नागरिकों और युवाओं में उत्साह और जुड़ाव का माहौल स्पष्ट रूप से देखने को मिला।