भिलौनी की सुलैना बंदे ने जिले में 8वां स्थान पाकर बढ़ाया मान …

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर
पामगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भिलौनी की प्रतिभाशाली छात्रा सुलैना बंदे ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में 8वाँ स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कुल 583/600 अंक यानी 97.16 फीसदी प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और ग्राम में खुशी की लहर है। सुलैना के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है।
विद्यालय प्राचार्य आर के रात्रे, एच एस शास्त्री, एस के कश्यप, एल गोस्वामी, एस गढेवाल, एम कुज, एम वर्मा, आर श्रीवास, अनुराधा बंजारे सहित अन्य शिक्षकों ने भी उसकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। सुलैना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है और आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए राज्य में अपना स्थान बनाने का संकल्प लिया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलौनी का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ठ रहा।
