July 21, 2026

जन्मदिन की पार्टी में मातम, स्वीमिंग पुल में करेंट से मौत …

0

राजेंद्र सोनी

राजनांदगांव  जिले के सोमनी इलाके में स्थित मनगटा वनचेतना केंद्र के एक रिसोर्ट में जन्मदिन की पार्टी मातम में बदल गई। स्वीमिंग पुल में नहाते समय करेंट लगने से 13 वर्षीय नाबालिग यासिन खान की मौत हो गई। यह दुखद घटना रामनगर मोतीपुर निवासी यासिन के दोस्त कृष्णा सोनी के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, यासिन खान अपने दोस्तों के साथ कृष्णा सोनी की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए शाम को रिसोर्ट गया था। आधी रात लगभग 12 बजे वह दोस्तों के साथ स्वीमिंग पुल में नहाने उतरा। इसी दौरान स्वीमिंग पुल के एक शो-लाईट (लैंप) के खुले तार के संपर्क में आने से उसे जोरदार करेंट लगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की खबर से यासिन के मोहल्ले में मातम छा गया है। इस संबंध में सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि लैंप के खुले तार में दौड़ रहे करेंट को छूने से यह दुखद घटना हुई। पुलिस रिसोर्ट मालिक पर लापरवाही बरतने को लेकर जांच के बाद आपराधिक मामला दर्ज करेगी। पुलिस ने बर्थ-डे पार्टी में शामिल अन्य युवकों से भी विस्तृत जानकारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *