July 21, 2026

एएसआई मिश्रा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार …

0

राजेंद्र सोनी

शक्ति छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने चंद्रपुर थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


मिश्रा को गुड्डू ढाबा चंद्रपुर में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

मामला ग्राम बालपुर थाना चंद्रपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ की शिकायत से जुड़ा है। शिव प्रसाद ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरस्वती जायसवाल ने उनके तथा परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए एएसआई एस.एन. मिश्रा 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिव प्रसाद रिश्वत नहीं देना चाहते थे, बल्कि मिश्रा को रंगे हाथ पकड़वाना चाहते थे।

एसीबी बिलासपुर की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया,

जिसमें शिकायत सही पाई गई। सत्यापन के दौरान मिश्रा ने प्रार्थी से पहले ही 20 हजार रुपये ले लिए थे। शेष 20 हजार रुपये दिए जाने बाकी थे, जिसके लिए एक ट्रैप की योजना बनाई गई। रविवार को शिव प्रसाद ने मिश्रा को गुड्डू ढाबा चंद्रपुर में बुलाया। जैसे ही मिश्रा ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली

एसीबी को मुखबिर सूत्रों से भी मिश्रा के लगातार रिश्वतखोरी करने की जानकारी मिल रही थी।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आम जनता से किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *