July 20, 2026

सिंचाई नहर मरम्मत अधूरी, किसान परेशान …

0

ससहा में नहर मरम्मत कार्य अधूरा, किसान परेशान; ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण कार्य की मांग की।

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससहा में सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे नहर मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों-किसानों में नाराजगी है।
आरोप है कि विभाग ने मरम्मत कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया, जिससे सिंचाई समस्या जस की तस है। ससहा से शुक्ला भाटा तक करीब दो-तीन किलोमीटर क्षेत्र में मरम्मत हुई, पर वह भी अधूरा है।
आरोप है कि विभाग ने मरम्मत कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया, जिससे सिंचाई समस्या जस की तस है। ससहा से शुक्ला भाटा तक करीब दो-तीन किलोमीटर क्षेत्र में मरम्मत हुई, पर वह भी अधूरा है।

ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर मरम्मत सही तरीके से नहीं हुई,जिससे नहर व पानी निकासी की समस्या है।

ग्राम पंचायत ससहा के संदीप अग्रवाल ने बताया कि अधूरे कार्य से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है। ग्रामीणों व किसानों ने विभाग से जल्द गुणवत्तापूर्ण व पूर्ण मरम्मत कार्य कराने की मांग की, ताकि आगामी खेती सीजन में परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *