July 19, 2026

नृत्य कार्यशाला, ग्रामीण प्रतिभाएं निखरीं …

0

जिला मल्लखंब एसोसिएशन व क्रीड़ा भारती ने किया आयोजन, राज सिंह ने दिया प्रशिक्षण, ग्रामीण बच्चों ने उत्साह से लिया भाग।

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

जांजगीर-चांपा   ग्राम पंचायत कुटराबोड़ के मल्लखंब अखाड़ा परिसर में शुक्रवार शाम एक दिवसीय नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला मल्लखंब एसोसिएशन जांजगीर चांपा और क्रीड़ा भारती जांजगीर ईकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में फ्लेम्स डांस एकेडमी के संचालक राज सिंह व उनकी टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें निखारना था। जिला मल्लखंब के संस्थापक पुष्कर दिनकर ने बताया कि क्षेत्र के बच्चों में नृत्य कला की नैसर्गिक प्रतिभा है, जिसे एक मंच की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन आठ वर्षों से खेल के क्षेत्र में कार्यरत है और छुट्टियों में बच्चों को नृत्य कला में पारंगत करने का निर्णय किया गया है। राज सिंह, जिन्होंने खैरागढ़ से भरतनाट्यम और मुंबई से वेस्टर्न डांस का प्रशिक्षण लिया है, ने बच्चों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य के महत्त्व की जानकारी दी।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच
ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अपूर्व अवसर प्रदान करते हैं। यह बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़ने और आधुनिक कला रूपों को सीखने का मौका देता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

छुट्टियों का सदुपयोग कर बच्चे रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होते हैं, जो उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है। यह समुदाय में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का भी एक प्रभावी तरीका है।

उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों देव चरण निषाद, छात्रा आर्या यादव, निधि पांडेय एवं आराध्या सिन्हा के साथ भरतनाट्यम और वेस्टर्न डांस का प्रशिक्षण दिया। 45 बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और नृत्य कला सीखने में गहरी रुचि दिखाई। गाँव के सरपंच व अन्य लोगों ने राज सिंह और उनकी टीम का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती पामगढ़ ईकाई के अध्यक्ष दिनेश रात्रे, सनोद कुर्रे, चंद्रमोहन तिवारी, सोनम तिवारी, प्रभात कुमार जांगड़े, आकाश नारंग, सतपाल, इंद्रजीत रमन, मोहनलाल आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *