July 19, 2026

मल्हार महासभा का वार्षिक अधिवेशन 6 जून को, नियमावली संशोधन पर जोर …

0

मानिकचौरी के गोंड़वाना भवन में गोंड़ मल्हार महासभा का अधिवेशन, नियमावली संशोधन पर होगा विचारविमर्श

जे पी नेताम

बिलासपुर  केन्द्रीय आदिवासी गोंड़ समाज मल्हार महासभा वि.ख.-मस्तुरी, जिला – बिलासपुर का वार्षिक अधिवेशन 6 जून 2026, शनिवार को गोंड़वाना भवन मानिकचौरी में होगा। रात्रि 8 बजे से आयोजित इस अधिवेशन में महासभा के संचालक, प्रमुख पदाधिकारी और उपकेन्द्र स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य महासभा की नियमावली के संशोधन, संधारण और प्रकाशन के संबंध में अंतिम विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित करना है, ताकि नियमावली का जल्द प्रकाशन किया जा सके। मल्हार महासभा और उपकेन्द्र स्तर के सभी पदाधिकारियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

सभी सगाजनों से गोंड़वाना भवन मानिकचौरी पहुँचने का आग्रह किया गया है।

पदाधिकारियों को एक पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, उपकेन्द्र के पदाधिकारियों का डाटा और अपना व्यक्तिगत सुझाव व संक्षिप्त आलेख तैयार करके लाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी उपकेन्द्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव अपनी मुहर भी साथ लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *