July 22, 2026

चैतन्य महाविद्यालय ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली …

0

विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, लोगों को जागरूक किया 

डॉ. कृष्णपाल देव खटकर

पामगढ़  चैतन्य विज्ञान एवं कला स्वशासी महाविद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में रैली महाविद्यालय परिसर से निकली। यह अम्बेडकर चौक, जांजगीर मोड़़, तहसील कार्यालय मार्ग, साप्ताहिक बाजार, साईं मंदिर, नहर किनारे से होते हुए पुनः परिसर पहुंची।

रैली में एनसीसी कैडेट्स और रासेयो स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण के नारे लगाए।

उन्होंने लोगों को स्वच्छ व हरित पर्यावरण निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम समन्वयक और रासेयो प्रभारी संजय बघेल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” बताई।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा हो। संस्था संचालक वीरेंद्र तिवारी ने पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से संभव बताया और संस्थान के कार्बन फुटप्रिंट कम करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. वी. के. गुप्ता ने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में पर्यावरणीय विषयों के समावेश पर जोर दिया। आयोजन समिति सदस्य आशुतोष आदित्य, रूपेश साहू, विकास दिनकर, चिरंजीव साहू व झूलाराम यादव ने रैली सफल बनाई। विद्यार्थी, प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *