July 22, 2026

मस्तूरी में बिजली संकट गहराया, ग्रामीण परेशान …

0

मस्तूरी के कई गांवों/वें में लो वेल्टेज, कटौती से उमस में बढ़ी परेशानी; ग्रामीण एकजुट।

राजेंद्र सोनी

मस्तूरी क्षेत्र के कई गांव / में बिजली की समस्या बड़ी मुसीबत बन गई है। ग्रामीण उपभोक्ता इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए आए दिन जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली समस्या का बच्चों और वृद्धों पर गंभीर असर पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर की कमी और कम क्षमता के कारण लो वह/वेल्टेज या बिजली कटौती यहाँ आम बात है। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। चकरबेढ़ा सरपंच शशि घोष ने मल्हार जेई को पत्र लिखकर जल्द से जल्द एक ट्रांसफार्मर लगाने और ग्रामीणों की समस्या दूर करने का आग्रह किया है। मस्तूरी के कई क्षेत्रों में बिजली की यह समस्या व्याप्त है।

ताजा मामला मल्हार सब स्टेशन अंतर्गत ग्राम चकरबेढ़ा के आश्रित ग्राम थेम्हापार से सामने आया है। यहाँ के ग्रामीणों ने दर्जनों की संख्या में सब स्टेशन पहुंचकर जेई को लिखित आवेदन किया है और जल्द से जल्द लो वह/वेल्टेज व बिजली समस्या दूर करने का आग्रह किया है। थेम्हापार में लो वह/वेल्टेज और बिजली कटौती से किसान व ग्रामीण परेशान हैं। चकरबेढ़ा सरपंच शशि घोष ने मल्हार जेई से हर हाल में सुधार की गुहार लगाई है। ग्रामीण इंतजार कर रहे हैं कि उनकी समस्या कब दूर होगी और उन्हें उमस भरी गर्मी से कब राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *