September 10, 2026

दो दिवसीय सांदीपनी कैरियर कार्निवाल  में 400 युवाओं को मिला रोजगार …

0

बिलासपुर सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस पेंड्री, मस्तूरी में 3 सितंबर 2025 को दो दिवसीय सांदीपनी कैरियर कार्निवाल का सफल समापन हुआ। इस आयोजन में 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं 200 से ज्यादा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर भाग लिया। इस दौरान कैरियर कार्निवाल में 400 युवाओं को मिला रोजगार , जिनमें पहले दिन 170 एवं दूसरे दिन 230 प्रतिभागियों ने रोजगार प्राप्त की। इस आयोजन में सफलता का श्रेय संस्था के प्रयासों को जाता है, जिन्होंने न केवल अपने विद्यार्थियों को रोजगार दिलाई, बल्कि प्रदेश के अन्य योग्य युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए। कैरियर कार्निवाल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बेहतर अवसर देना है। इस कार्यक्रम में ICICI बैंक, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, सांदीपनी पब्लिक स्कूल, होटल ईस्ट पार्क, महिंद्रा ऑटो सेंटर समेत लगभग 18 संस्थानों ने भाग लेकर साक्षात्कार कर कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं का चयन किया। खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय भागीदारी दिखाई। इस आयोजन के प्रमुख अधिकारियों में डायरेक्टर महेंद्र चैबे, विनीत चैबे, डॉ पी महेंद्र वर्मन, श्रीमती आर सेंकाथिर सेल्वी, डॉ रीता सिंह व सुनील प्रजापति शामिल हैं। पूरी टीम के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा, जिसमें रजिस्ट्रेशन, हेल्प डेस्क, फीडबैक सहित आयोजन की व्यवस्था में शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *