June 27, 2026

क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में समाजिक कार्यकारिणी समिति का गठन …

0

बिलासपुर क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में ग्रामीण समाज को मजबूत करने के उद्देश्य से भदौरा एवं मस्तूरी में सामाजिक कार्यकारणी समिति का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरिशंकर राठौर, उपाध्यक्ष ई. नवनीत सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष द्वारिका राठौर, सहकोषाध्यक्ष राजकिशोर सिंह राठौर, सहसचिव राकेश सिंह राठौर एवं संरक्षक के रूप में रामसागर राठौर की उपस्थिति रही। बैठक में सैकड़ों ग्राम सदस्यगण उपस्थित थे, जिन्होंने सर्वसम्मति से दोनों ग्रामों के लिए नई समितियों का गठन किया। मस्तूरी ग्राम के नए अध्यक्ष रामगोपाल राठौर, उपाध्यक्ष किशोर राठौर, कोषाध्यक्ष राम किशुन राठौर, सचिव नागेंद्र राठौर, सहकोषाध्यक्ष अमित राठौर एवं सहसचिव गजानंद राठौर बनाए गए। वहीं भदौरा ग्राम के अध्यक्ष देवलाल राठौर, उपाध्यक्ष बैजनाथ राठौर, सचिव सौरभ राठौर, सहसचिव उमाशंकर राठौर, कोषाध्यक्ष सहदेव राठौर एवं सहकोषाध्यक्ष बूंद राम राठौर नियुक्त किए गए। इस अवसर पर चितरंजन राठौर, धर्मेंद्र राठौर, नारायण राठौर समेत कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *